पद्यपंकज Uncategorized बच्चों का संस्कार और योग – कार्तिक कुमार

बच्चों का संस्कार और योग – कार्तिक कुमार



बच्चों का संस्कार और योग

कार्तिक कुमार
जिला शिक्षा पुरस्कार प्राप्त
मध्य विद्यालय कटरमाला गोरौल वैशाली
7004318 121
kartikyog.kumar@gmail.com
www.vihangamyoga.com

सतोगुण रजो तमोगुण छोड़ के करो तुम ध्यान,
तब तेरे जीवन में आएगा अच्छा ज्ञान।
सुख शांति सबको मिले, यह उपदेश हमार,
सारा विश्व हमार है, हम हैं सब संसार।
सुबह सवेरे उठकर, माँ-पिता कर प्रणाम,
तब अच्छा संस्कार होगा, जीवन में कल्याण।
योग करे जो बाल मन, तन भी रहे निरोग,
सच्चाई की राह चले, दूर रहे सब रोग।
मिठास भरी वाणी रखो, सबका करना मान,
गुरुजनों का आदर करके, बढ़ता है सम्मान।
पढ़-लिखकर आगे बढ़ना, यही हमारा काम,
मेहनत से ही जग में मिलता ऊँचा नाम।
मध्य विद्यालय कटारमल का प्यारा यह संदेश,
संस्कार और योग से बदलो अपना परिवेश।
कार्तिक कुमार का उपदेश सदा रखना याद,
योग, अनुशासन, प्रेम से जीवन होगा आबाद।
सच बोलो, सेवा करो, रखो मन में प्यार,
मिल-जुलकर सब साथ रहें, यही सच्चा व्यवहार।
हर बच्चा भारत का अब बन जाए महान,
योग और संस्कार से बढ़े देश की

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply