Site icon पद्यपंकज

हम भारतवासी हैं स्वच्छता अपनाए – उमेश कुमार सिन्हा 

Umesh kumar sinha

हम भारतवासी हैं स्वच्छता अपनाए – उमेश कुमार सिन्हा 

हम भारतवासी हैं, स्वच्छता अपनाए
आओ, भारत को स्वस्थ बनाएँ।
अपने विद्यालय को स्वच्छ बनाएँ,
स्वच्छता का अभियान चलाकर,
साफ-सफाई का ध्यान रखें।

जहाँ कूड़ा-कचरा दिख जाए,
तुरंत उसे कूड़ेदान में डालें।
झाड़ू-पोंछा से मदद लेकर,
सुबह-शाम करें श्रमदान।

झाड़ू-पोंछा का कल-पुर्जा न बिगड़े,
इसका सदा रखना है ध्यान।
जो भी कचरे का ढेर निकले,
गीले कचरे को गीले कूड़ेदान में,
सूखे कचरे को सूखे कूड़ेदान में,
झटपट डालें, लेकर हरि का नाम।

इस प्रयास में आलस बाधा डाले,
तो मार भगाएँ, लेकर स्वच्छता का नाम।

दो हमारे अनमोल कूड़ेदान,
इनका सदा हमें रखना है पूरा ध्यान।
वक्त पर कूड़ा डालने के आते काम,
नहीं किसी को ठेस पहुँचाते,
रखते हैं स्वच्छता का पूरा ध्यान।

कहीं चोट से आहत न हो जाए कूड़ेदान,
कूड़ेदान का न हो अपमान,
इसका रखना है हमें पूरा ध्यान।
विभूतियों के सपनों का रखना,
है संपूर्ण मान – सम्मान

स्वरचित एवं मौलिक रचना
रचनाकार:- उमेश कुमार सिन्हा “निर्देशक”
डिसेंट एकेडमी वाया स्कूल रघुनाथपुर
गोस्वामी तुलसीदास पथ लालापुल रघुनाथपुर
बिहार सरकार द्वारा पूर्णतः स्वीकृत विद्यालय
अंचल – ब्रह्मपुर (श्री ब्रह्मेश्वरनाथ धाम)
जिला – बक्सर

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version