समस्या का निदान
(रूप घनाक्षरी छंद)
उद्यम से समस्या का
मिलता निदान सदा,
कर्मवीरों की मदद, करते हैं भगवान।
राम-कृष्ण गांधी जी के
जीवन में सिखाया है,
धैर्यवानों की होती है, विपत्ति में पहचान।
मुसीबत आने पर
होता ना जो विचलित,
ऋषि-मुनि कहते हैं, सच्चा है वही इंसान।
द्वापर में पांडवों ने
कठिन संघर्ष किया,
आखिर सफल हुए, कहता है गीता ज्ञान।
जैनेन्द्र प्रसाद ‘रवि’
सेवा निवृत्त शिक्षक,
म.वि, बख्तियारपुर, पटना।
1 Likes

