माँ सुन लो पुकार – आशीष अम्बर
हम शरण तेरी आए, हम पर कृपा माँ कर दो,
चरणों में बिठा करके, माँ एक नजर भर दो।
हमने बड़ा ही दुःख पाया, इस जग में आकर माँ,
तुम तो अन्तर्यामी हो, कष्ट मेरा हर लो।
इस दुःख भरे मन को, खुशियों से भर दो,
विनती है यही हमारी, संताप सभी हर लो।
तेरे दर्शन को हूँ प्यासा, बड़ा आस लगता हूँ,
दर्शन दिखलाकर के माता, मेरा भरम दूर कर दो।
जग में तेरा नाम बड़ा है, ओ शेरों वाली माता,
अद्भुत तेरी लील है, मुझपर मेहर कर दो।
आशीष अम्बर
( विशिष्ट शिक्षक)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी
प्रखंड – केवटी
जिला – दरभंगा
बिहार
0 Likes

