Site icon पद्यपंकज

मेरी माँ – खुशबू कुमारी 

Khushboo Kumari

Khushboo Kumari

दिखने में बिल्कुल सरल और सहज,

मेरे जीवन की वास्तविक सच्चाई,

हमारी हर सफलता की परिभाषा,

हम बच्चों की प्रेरणा है मेरी माँ।

हम बच्चों को सफल बनाने के लिए जिसने इतने त्याग किए,

अपने जीवन के अनमोल क्षण हमारे पीछे बलिदान किए।

जिसने कभी थकना नहीं सीखा,

त्याग और बलिदान की वो परिभाषा है मेरी माँ। 

 

इस संघर्ष भरे जीवन में कभी न रुकने की प्रेरणा दी,

पैसों से ज्यादा इंसानियत की कद्र करना सिखाया,

जीवन को आत्मसम्मान से जीना सीखाया,

अपने जैसा बच्चों को खुद्दार बनाती मेरी माँ।

हमारी गलतियों पर हमें डांटती,

दुबारा न दोहराने का पाठ पढ़ाती, 

फिर प्यार से खुद भी रो कर हमें अपने गले से लगाती,

इतनी कठोर है मेरी माँ ।

खुशबू कुमारी 

मध्य विद्यालय गोला पंचायत जे पी कॉलोनी चंदवारा मुजफ्फरपुर

1 Likes
Spread the love
Exit mobile version