Site icon पद्यपंकज

मुरली की मधुर तान – रिन्जु कुमारी

Rinju Singh

Rinju Singh

मुरली की मधुर तान – रिन्जु कुमारी

मुरली की मधुर तान लिए,
होठों पर प्यारी मुस्कान लिए।
पीताम्बर की शोभा न्यारी,
आए हैं मेरे कृष्ण मुरारी।
माथे पर मोर मुकुट सजाए,
प्रेम का संदेश जग में फैलाए।
राधा के मन के प्रीतम प्यारे,
भक्तों के हैं कृष्ण सहारे।
कभी माखन चुराकर मुस्काए,
कभी गीता का ज्ञान सुनाए।
धर्म और सत्य की राह दिखाते,
जीवन को जीना हमें सिखाते।
हे कान्हा! रखना सब पर कृपा अपार,
भर देना जीवन में प्रेम और प्यार।
तेरे चरणों में है सारा संसार,
जय श्री कृष्ण, जय श्री कृष्ण मुरारी।

रिन्जु कुमारी

प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला किरकिचिया
प्रखंड फारबिसगंज
जिला अररिया
बिहार

1 Likes
Spread the love
Exit mobile version