पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj कन्हैया की लीला – ब्यूटी कुमारी

कन्हैया की लीला – ब्यूटी कुमारी


Buty Kumari

कन्हैया की लीला – ब्यूटी कुमारी

मथुरा में जन्म लिए कन्हैया,
गोकुल में बाजे बधाइयां ।
द्वारपाल सब मूर्छित हुए,
कारागार के खुल गए द्वार,
कान्हा गए यमुना पार,
चरण स्पर्श कर
धन्य हुई यमुना मैया।
नंद घर आए कन्हैया,
कृष्ण की जननी देवकी,
पालनहार यशोदा मैया,
मथुरा में जन्म लिए कन्हैया,
गोकुल में बाजे बधाइयां।
श्याम वर्ण लट घुंघराला,
कालिया फन पर नाचे लाला,
माखन खाते मटकी फोड़ते,
ग्वाल- बाल संग गौ चराते,
मथुरा में जन्म लिए कन्हैया,
गोकुल में बाजे बधाइयां।
मधुर- मधुर वंशी बजाते,
मुरली तान सुनी आती गैया,
राधा संग रास रचैया,
गोवर्धन पर्वत उठायो,
कंस बद्ध कर मथुरा बचायो,
मथुरा में जन्म लिए कन्हैया,
गोकुल में बाजे बधाइयां।
द्रोपदी की लाज बचाए,
भरी सभा में चीर पहुंचाए,
कृष्ण माया कोई समझ ना पाए,
वासुदेव का गीता ज्ञान,
महाभारत का दिया अंजाम,
मथुरा में जन्म लिए कन्हैया,
गोकुल में बजे बधाइयां।

ब्यूटी कुमारी
प्रधान शिक्षक,
दलसिंहसराय,
समस्तीपुर

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply