Site icon पद्यपंकज

नशा मुक्त भारत का संकल्प- धर्मेंद्र कुमार ठाकुर

Dharmendra Kumar Thakur

Dharmendra Kumar Thakur

नशा मुक्त भारत का संकल्प

नशा राह बर्बादी की, तज दे इसकी चाह।

अँधियारा जीवन बने, मत पकड़ो यह राह॥

खुद को और स्वजनों को, अब तो लो संभाल।

लत से उजड़े घर-आँगन, बिखरे कुल का हाल॥

धीमा विष यह साँस हरै, मिटे सुनहरा कल।

तोड़ व्यसन की बेड़ियाँ, जोड़ जीवन से बल॥

तन-मन जब निर्मल रहें, बहें सुखन की धार।

मिलकर आज संकल्प लें, मिटे नशा संसार॥

दीप जले सुख-शांति का, स्वस्थ रहे समाज।

युवा देश की शान हैं, त्यागें व्यसन आज॥

शिक्षा और सुसंस्कार से, सजे प्रगति का पथ।

जन-जन तक संदेश हो, चले मुक्ति का रथ॥

गाँव-शहर सब मुक्त हों, आए नया विहान।

गर्व से हम सब मिलकर, रचें नया हिंदुस्तान॥

मात-पिता की आस तुम, तुमसे घर की शान।

मदिरा और तंबाकू से, मत खोओ सम्मान॥

सच्चा सुख संतोष में, जीवन है अनमोल।

प्यार और सद्भाव के, मीठे रस तू घोल॥

हार न मानो राह में, रखो प्रबल विश्वास।

दृढ़ निश्चय के बल से ही, होता तम का नाश॥

स्वस्थ विचार और कर्म से, खिले देश का भाल।

नशा मुक्त भारत बने, हर जन हो खुशहाल॥

 

 

धर्मेंद्र कुमार ठाकुर। प्राथमिक विद्यालय रेही टोला

रानीगंज अररिया

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version