वाह रे, एन टी ए तु ने कर दिया कमाल,
नीट पेपर लीक पर मचा बवाल,
पैसे वालो ने कर दिया धमाल,
नेताओं का हाल हुआ बेहाल ।
बच्चों के भविष्य के साथ हुआ खिलवाड़,
आज नीट प्रश्न पत्र बना कबाड़,
अमीरो ने लगाया डॉक्टर बनने का जुगाड़,
गद्दारों ने देश को दिया उजाड़।
देखो भाइयों एन टी ए का खेल,
प्रोफेसर से लेकर नेताओं तक का है मेल,
बिल से निकला माफियाँयो का ढ़ेर,
कभी न करना इन चोरों को बेल।
लाखों बच्चों ने सपने देखे थे,
डॉक्टर बनने की चाह लिए,
आँखे बिछाए बैठे थे।
दिन रात की मेहनत में,
बाहरी दुनिया भुलाए बैठे थे।
किसी ने सपने बोए थे,
तो किसी ने आश लिए बैठे थे,
माँ की उम्मीदे आँखो में,
पिता ने अरमान सजाए बैठे थे।
रचियता- मुन्नी कुमारी
प्रधान शिक्षिका
प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर मुशहरी
प्रखण्ड- झंझारपुर, मधुबनी
0 Likes

