1.राम जन्म का अवसर यह,
खुशियों का भी आधार है ।
साध चलो इसे मन से तो,
अपना निश्चित ही बेरापार है ।
राम नाम मन गा ले बन्दे ,
जीवन सुखमय हो जाएगा ।
मिलेगी कृपा प्रभु राम से तो
यह जीवन भर अधिक सुहाएगा।
राम प्रेम भक्तों से करते ,
जीवन में खुशियाँ भी भरते हैं ।
बिना राम के कुछ नहीं होता,
तभी राम नाम जप करते हैं ।
भक्तवत्सल श्रीराम प्रभु ,
वे करुणा के भी सागर हैं ।
थोड़े से भी राम नाम भजें तो ,
यही सभी सुखों के गागर हैं।
आदर्शो के आदर्श प्रभु ,
वे सृजक हैं, अविकारी हैं ।
कला सिखाते वही जीवन में ,
श्रीराम निश्चय ही अवतारी हैं ।
राम नाम नित जप ले बन्दे ,
यह जीवन सुधन्य बनाएगा ।
जीने का आनंद मिलेगा ,
हरपल राम नाम मन भाएगा ।
अमरनाथ त्रिवेदी
पूर्व प्रधानाध्यापक
उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैंगरा
प्रखंड बंदरा , जिला मुजफ्फरपुर

