पद्यपंकज Bhakti,Festival राम जन्म का अवसर यह-अमरनाथ त्रिवेदी

राम जन्म का अवसर यह-अमरनाथ त्रिवेदी


Amarnath Trivedi

1.राम जन्म  का अवसर यह,
खुशियों का भी आधार है ।
साध चलो इसे  मन  से  तो,
अपना निश्चित ही बेरापार है ।

राम नाम  मन  गा ले  बन्दे ,
जीवन  सुखमय हो जाएगा ।
मिलेगी  कृपा  प्रभु  राम से  तो
यह जीवन भर अधिक सुहाएगा।

राम  प्रेम  भक्तों  से  करते ,
जीवन में खुशियाँ भी भरते हैं ।
बिना राम के  कुछ  नहीं होता,
तभी राम नाम जप करते हैं ।

भक्तवत्सल  श्रीराम प्रभु  ,
वे करुणा के  भी सागर हैं ।
थोड़े से भी राम  नाम भजें तो ,
यही सभी सुखों के गागर हैं।

आदर्शो   के आदर्श   प्रभु ,
वे सृजक हैं, अविकारी हैं ।
कला सिखाते वही जीवन में ,
श्रीराम निश्चय ही अवतारी   हैं ।

राम नाम नित जप ले बन्दे ,
यह जीवन सुधन्य बनाएगा ।
जीने का आनंद मिलेगा ,
हरपल राम नाम मन भाएगा ।

अमरनाथ त्रिवेदी
पूर्व प्रधानाध्यापक
उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैंगरा
प्रखंड बंदरा , जिला मुजफ्फरपुर

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply