Site icon पद्यपंकज

रमजान – कुमारी रूपरानी 

पाक महीना है रमजान।

चलो करें आत्म शुद्धि पर ध्यान।।

तरावीह की नमाज़ पढ़ कर।

शुरू करो नेक और निश्चल काम।।

इस पाक महीना मे कभी ना करना तुम अपमान।

हिंदू, मुस्लिम हो या सिख ईसाई रखना, सबके लिए सम्मान।।

हम सभी, हैं अल्लाह के नूर।

कभी नहीं करते वो एक दूसरे को दूर।।

देखो आई चांद रात।

अब निकलेगी खुशियों की बारात।।

आओ सलमा, आओ पप्पू।

गले मिलकर करें शुरुआत।।

सेवाई मिठाई खायेंगे।

ईदी बड़ों से पायेंगे।।

भाईचारा का संदेश देकर।

सबको गले लगाएंगे।।

 शिक्षिका – कुमारी रूपरानी

 मध्य विद्यालय चंदनपट्टी, सकरा, मुजफ्फरपुर, बिहार

1 Likes
Spread the love
Exit mobile version