Site icon पद्यपंकज

शोर मचा – राम किशोर पाठक

Ram Kishore Pathak

Ram Kishore Pathak

शोर मचा- वासुदेव छंद गीत

सुरभित है सब, कली-कली।
शोर मचा अब, गली-गली।।

आया मौसम, सर्दी का।
पीते हैं पय, हल्दी का।।
सर्द हवा जब, चली-चली।
शोर मचा अब, गली-गली।।०१।।

लगता मनहर, धूप खिला।
फूलों का नव, रूप मिला।।
सरसों सुंदर, पली-पली।
शोर मचा अब, गली-गली।।०२।।

बैठ गये छुप, संशय में।
बच्चे हैं चुप, इस भय में।।
बने कहाँ कब, खली-खली।
शोर मचा अब, गली-गली।।०३।।

रंग भरा जग, न्यारा है।
कुसुमित भूतल, प्यारा है।।
मनहर हैं सब, भली-भली।
शोर मचा अब, गली-गली।।०४।।

सपने रखकर, सब आओ।
सुखमय होकर, मुस्काओ।।
कृपा करें रब, अली-अली।
शोर मचा अब, गली-गली।।०५।।

गीतकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version