Site icon पद्यपंकज

वही है भारत देश हमारा-सत्यम कुमार

जहाँ महात्मा गांँधी का महात्म्य 

जहाँ वीर भगत ने रचा शौर्य का इतिहास,

जहाँ बहती है गंगा की निर्मल धारा 

वही है भारत देश हमारा।

जहाँ भगवान बुद्ध ने पाया ब्रह्म ज्ञान 

जहाँ कण- कण में बसा राम का नाम,

जहाँ ऋषियों ने खोला ज्ञान का पिटारा 

वही है भारत देश हमारा।

जहाँ उगते डूबते सूरज को करते प्रणाम 

जहाँ जन्म लिए वैज्ञानिक अब्दुल कलाम,

जहाँ वीर की गाथा सुनते विद्यालय में बच्चे हमारा

वही है भारत देश हमारा।

जहाँ लिखी गई रामायण और गीता 

जहाँ अग्नि परीक्षा दी माता सीता,

जहाँ भक्त प्रह्लाद नरसिंह का खंभा है और गुरुद्वारा 

वही है भारत देश हमारा।

सत्यम कुमार, क्लास -08

पूर्णियाँ बिहार।

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version