Site icon पद्यपंकज

करें इन्हें शत् शत् प्रणाम – नीतू रानी

Nitu Rani

Nitu Rani

शिक्षक के प्रति एक अहसास,

शिक्षक दिवस को बनाएँ खास।

गुरु बिनु ज्ञान न उपजै ,

गुरु बिनु मिलै न भेव

गुरु बिनु संशय न मिटै,

जय जय जय गुरुदेव।

05 सितंबर दिन अति पावन

और यह दिन बड़ा महान।

आज हीं जन्म लिए श्रीकृष्णन

उनके लिए गाते जय गान।।

नाम है इनका डाॅ॰सर्वपल्ली राधाकृष्णन

करते थे सबका सम्मान।

न रखे किसी से द्वेष-भाव,

न था उनके मन में अभिमान।।

तमिलनाडु के चित्तूर जिले

गाॅ॑व इनका तिरूतनी था,

05 सितंबर सन् 1888 को

तमिल ब्राह्मण परिवार में जन्म हुआ,

इनके पिता सर्वपल्ली वीरास्वामी

माता सितम्मा नाम महान।

पहले बने आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रधान,

फिर बने आंध्र विश्वविद्यालय

के कुलपति पद से महान।

उपराष्ट्रपति से राष्ट्रपति बन गये,

किये कठिन- से- कठिन वो काम।।

देश हेतु काम किए तन -मन से,

जगत में फैला इनका नाम।

ऐसा देश-भक्त नहीं होगा

आज के युग का कोई इंसान।।

नीतू रानी की है प्रभु से विनती,

देश को देना प्रभु ऐसी हीं संतान।।

आओ सब मिल शीश झुकाकर,

करें इन्हें शत् शत् बार प्रणाम।।

नीतू रानी 

मध्य वि० सुरीगाँव

प्रखंड -बायसी

जिला – पूर्णियाँ, बिहार

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version