चलो मनाएँ ज्ञान की दीपावली – कार्तिक कुमार
शैक्षणिक विकास, स्वर्वेद, योग-संस्कार एवं नैतिक-चारित्रिक शिक्षा पर आधारित कविता
चलो मनाएँ ज्ञान की दीपावली,
हर बालक के मन में ज्योति जलाएँ।
छोटे-छोटे नौनिहालों में,
ज्ञान और संस्कार का प्रकाश भर जाएँ।
जहाँ अज्ञान का घना अँधेरा है,
वहाँ ज्ञान का दीपक जलाना है।
नैतिकता और सदाचार की राह पर,
हर बच्चे को हमें चलाना है।
विद्यालय पुकार रहा है,
ज्ञान की दिवाली आई है।
बाल मन के आँगन में देखो,
नई चेतना मुस्काई है।
लेखक
कार्तिक कुमार
संयोजक – शिक्षक बाल संसद ,
राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक मध्य विद्यालय कटरमाला गोरौल वैशाली 70 04318121
सचिव कार्तिक कुमार जिला योग संघ वैशाली।
0 Likes

