Site icon पद्यपंकज

छठ मइया की महिमा – हर्ष नारायण दास

Harsh Narayan Das

Harsh Narayan Das

छठ मइया की महिमा – हर्ष नारायण दास

 
छठ पर्व कार्तिकमास के षष्ठी तिथि को मनाते हैं।
सभी जन मिलकर इनकी महिमा गाते हैं।
छठ पूजा सूर्यदेव और छठी मइया की चार दिवसीय त्यौहार है।
मनाया जाता उत्तर भारत और बिहार है।
सन्तान की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की करते कामना।
माता छठी पूरी करती सबकी मनोकामना।
नहाए खाय, खरना, संध्या अर्घ्यऔर सूर्योदय अर्घ्य देते हैं।

माता छठी सबकी इच्छा पूर्ति करते हैं।
अर्ध्य देकर, गीत गाकर माता को करते प्रसन्न।
सूर्यदेव भी हो जाते प्रसन्न।
सुप, डाला, ईख, केला,
आदी, हल्दी, सुथनी, अलुआ,
नारियल, ठेकुआ, का बनता प्रसाद।

ये सब चढ़ा कर भक्तों का मिटता अवसाद।
छठी मइया करके बिल्ली की सवारी।
करती भक्तों की रखवारी।
छठी मइया हरती सबकी दुख भारी।
दुनिया में है सबसे न्यारी

प्रेषक-हर्ष नारायण दास

पूर्व प्रधानाध्यापक
मध्य विद्यालय घीवहा।
फारबिसगंज
जिला-अररिया
बिहार।

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version