पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj,पर्व त्योहार छ्ठ मैया की महिमा निराली – आशीष अम्बर

छ्ठ मैया की महिमा निराली – आशीष अम्बर



लेख सुनें तैयार

छ्ठ मैया की महिमा निराली 

खड़ें है हर घाटों में ,

हैं सूप हाथों में लेकर ।

लगा रहे हैं जयकारे ,

जय हो छ्ठ मैया तुम्हारी ।

देउरा भरे ठेकुआ से,

सेब नारंगी केला से ।

मन्नत पूरी करती सब,

जय हो छठ मैया तुम्हारी ।

नारियल , सिंघाड़ा और गन्ना,

तुमको अर्पण करते हैं ।

अपनी व्यथा सुनाते हैं,

जय हो छठ मैया तुम्हारी ।

बच्चें – बूढ़े सभी की काया,

तुम्ही निरोग रखती हो।

निर्मल – पावन यह व्रत है,

जय हो छठ मैया तुम्हारी ।

लोक आस्था का महापर्व है यह,

लोगों का यह है विश्वास ।

कृपा सदा बनी रहे हम पर,

जय हो छठ मैया तुम्हारी ।

देश – परदेश हर ओर,

इसकी महिमा मिलती चहुँओर ।

धनी – निर्धन सबका व्रत है यह,

जय हो छठ मैया तुम्हारी ।

 

आशीष अम्बर

( विशिष्ट शिक्षक)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी

प्रखंड – केवटी

जिला – दरभंगा

बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply