चिड़िया चिड़िया – ज्योत्सना वर्द्धन
चिड़िया चिड़िया
उड़ती जाये,
शोर मचाये,
गुनगुनायें,
मुस्कुराये,
हमें
पास बुलाये,
चिड़िया चिड़िया।
चिड़िया चिड़िया
खेलने जाये
साथ निभाए
साथ में
मिलकर
सारे गाये
सा, रे,गा
म, प, ध
नि, सा,
चिड़िया चिड़िया
गप लडाए
मिठा बतियाएं
संग अपने
संदेशा लाये
चिड़िया चिड़िया।
चिड़िया चिड़िया
चूं. . चूं करती
भूख लगे तो
मुझे बुलाती
दाना लेकर
झट उड़ जाती
बड़े चाव से
उसे है खाती
चिड़िया चिड़िया
*ज्योत्सना वर्द्धन
विशिष्ट शिक्षिका
उत्क्र मध्य विद्यालय पहाड़ चक
मोतीपुर,मुज्फ्फरपुर
0 Likes

