Site icon पद्यपंकज

देश हमारा-आशीष अम्बर

Oplus_16908288

कितना सुन्दर – कितना प्यारा ,
भारत जो है देश हमारा ।

तिरंगा है जिसकी शान,
हैं हमें जिस पर अभिमान ।

जग के सारे देशों से न्यारा ,
मेरा देश मुझे है जान से प्यारा ।

वन – उपवन में हरियाली है,
डाल – डाल पर छाई लाली है ।

नदियों की निर्मल पावन जलधारा,
भारत जो है देश हमारा ।

कंचन तन और केश सुनहरा,
धोए चरणों को सागर गहरा ।

लहरों ने जिसको है ललकारा ,
भारत जो है देश हमारा ।

सारे जगत में इसकी जय हो,
इनका जन – जन सदा अभय हो ।

सुर – नर – मुनि सब यही उच्चारा,
भारत जो है देश हमारा ।

आशीष अम्बर
( विशिष्ट शिक्षक)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी
केवटी , जिला – दरभंगा ( बिहार)

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version