Site icon पद्यपंकज

कार्तिक पूर्णिमा – उमेश कुमार सिन्हा 

Umesh kumar sinha

कार्तिक पूर्णिमा – उमेश कुमार सिन्हा 

देखो !आज चांद पूर्ण हो आया है,
खुशियों का सौगात लाया है,
चांदनी रात का रंग,रूप छटा; निराली,अलबेली सुरीली l
समय का पहिया घूमकर, कार्तिक पूर्णिमा की दिव्य दृष्टि दिखाया है,
मानव,के लिए जन हित में लाया है,
खुशियों की सौगात संग, त्रिवेणी पर्व सुहाया है।

गुरुनानक की दिव्य वाणी, सेवा-प्रेम सिखाती है,
लंगर की पंगत मानवता का, पाठ हमें पढ़ाती है।

कार्तिक स्नान की पुण्य धारा, श्रद्धा की पहचान है,
दीपदान और दान-पुण्य से, पावन हिंदुस्तान है।

सोनपुर की रौनक न्यारी, काशी दीपों से मुस्काई,
गंगा के घाटों पर देखो, देव दीपावली आई।

तीन पर्व, संदेश एक—मानवता का मान रहे,
ज्ञान, प्रेम और सेवा से, जग में प्रकाश रहे।

वाहे गुरु जी की फतेह!
हर-हर महादेव!

स्वरचित रचनाकार:-
उमेश कुमार सिन्हा “निर्देशक”
डिसेंट एकेडमी वाया स्कूल रघुनाथपुर
तुलसी पथ लालापुल रघुनाथपुर
अंचल – ब्रह्मपुर
जिला – बक्सर

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version