खेल-खेल में अंक ज्ञान – धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।
आओ सीखें अंकों का खेल,
बंडल-तीली का प्यारा मेल।
गणित बनेगा अब आसान,
हो जाएगी पक्की अंक पहचान।
एक से बीस तक संख्या लिखें,
उंगली रखकर स्पष्ट पढ़ें।
शिक्षक पढ़ें जब हर एक अंक,
बच्चे देखें होकर निशंक।
पीछे-पीछे न दोहराएँ,
बस ध्यान से सुनते-देखते जाएँ।
फिर गुरुजी जब प्रश्न उठाएँ,
“मेरे जैसा कौन पढ़ेगा?”
बच्चा तब आगे बढ़ आएगा,
बारी-बारी से पढ़कर दिखाएगा।
आओ अब हम खेल रचाएँ,
जमीन पर कुछ तीलियाँ बिखराएँ।
एक-एक बच्चा पास में आए,
तीली उठाकर ज़ोर से गिन जाए।
चार्ट या बोर्ड पर अंक दिखाएँ,
जमीन पर लिखकर अभ्यास कराएँ।
सुनो, बोलो, करो और लिखो,
इस विधि से हर संख्या सीखो।
एक से नौ तक जब ज्ञान हो जाए,
तब दस तीलियों का बंडल बनाएँ।
बार-बार यह अभ्यास कराएँ,
बंडल-तीली के खाने बनाएँ।
बंडल को बंडल के खाने में रखना,
तीली को तीली के खाने में रखना।
समूह में बच्चों को बाँट दिया जाए,
हर समूह को मौखिक संख्या बताएँ।
बंडल-तीली से संख्या बनाएँ,
चार्ट पर देखें, सही जगह सजाएँ।
यही बंडल ‘दहाई’ कहलाता,
और खुली तीली ‘इकाई’ बन जाता।
अब शाब्दिक सवालों की बारी आई,
एक से बीस तक की समझ बढ़ाई।
बच्चों की प्रगति के अनुसार,
बढ़ाते जाएँ संख्या का विस्तार।
सवाल पर पहले चर्चा कराएँ,
फिर तीलियों से हल करवाएँ।
जोड़ का देखो पहला उदाहरण,
शालू-नीलू का सुंदर वर्णन।
शालू के पास थे छह मीठे आम,
नीलू ने तीन और दिए इनाम।
छह तीली और तीन तीली मिलाई,
दोनों को जोड़कर गिनती कराई।
फ्रेम पर उंगली रख बच्चे पढ़ते,
छह और तीन मिलकर नौ हैं बनते।
अब घटाव का दूसरा उदाहरण आया,
कक्षा पांच का दृश्य दिखाया।
कुल अठारह बच्चे कक्षा में पढ़ते,
उनमें से पाँच लड़कियाँ हैं बसते।
अठारह में से पाँच तीली हटाई,
एक बंडल और तीन तीली बच पाई।
फ्रेम पर उंगली रखकर यह गाया,
अठारह से पाँच घटा तेरह पाया।
तीली-बंडल की यही कहानी,
बच्चों की जुबानी, बड़ी सुहानी।
खेल-खेल में जोड़-घटाव सिखाए,
गणित का डर मन से दूर भगाए।
धर्मेंद्र कुमार ठाकुर।
प्राथमिक विद्यालय रेही टोला
रानीगंज अररिया

