Site icon पद्यपंकज

मित्रता-आशीष अम्बर

ashish amber

ashish amber

मित्रता है प्रकृति की अनमोल उपहार,

पूरे जग ने भी किया है इसे स्वीकार ।

है यह सब रिश्तों से अजब – निराली,

देता मिसाल यह दुनिया सारी ।

खुशहाल है वह जिसे मिला सच्चा मित्र ,

मानों ईश्वर का वरदान रूपी उसका चित्र ।

धूप में जो साए की तरह साथ निभाए,

दुःखी चेहरे पर मीठी सी मुस्कान वह लाए ।

हर ग़म को वह कर देता है दूर,

मन मिलता है एक अनोखा सा सुरूर ।

सच्ची मित्रता की जग में कई उदाहरण ,

अपना फर्ज निभाने को करते हैं सभी जतन ।

आशीष अम्बर

( विशिष्ट शिक्षक)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी

प्रखंड – केवटी

जिला – दरभंगा

बिहार

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version