Site icon पद्यपंकज

सपनों की उड़ान-आशीष अम्बर

ashish amber

ashish amber

हम तो आगे बढ़ चलें हैं,

सपनों की एक लिए उड़ान ।

लक्ष्य हमारा हम साध लिए हैं,

राह में आए आँधी या तूफान ।

हमारी कश्ती के हम हीं है कप्तान,

थाम ली हाथों में अपनी कमान ।

हम तो नही हैं इतने भी गुणवान,

पर ठाना है बनानी , खुद की पहचान ।

मेहनत मेरी जारी रहेगी,

यही मेरा खुद से है फरमान ।

जग ने भी उन्हीं को है पहचाना,

जो दूजे के लिए हो गए कुर्बान ।

हम तो आगे बढ़ चले हैं,

सपनों की एक लिए उड़ान ।

आशीष अम्बर

( विशिष्ट शिक्षक)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी

प्रखंड – केवटी , जिला – दरभंगा 

बिहार

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version