Site icon पद्यपंकज

उदासी-रत्ना प्रिया

Ratna Priya

रत्ना प्रिया

चुप-चुप मन है, चुप-चुप क्यों

कुम्हलाया फूल हो ज्यों

बुझे मन में उदासी की

अँधियारे की आशा क्यों ?

पत्ते अगर गिर गए हैं

पुनः नए आ जाएँगें,

जड़ से यदि जुड़े रहे तो

फूलों से लद जाएँगें ।

कर कठोर चट्टान बनकर 

हर मुश्किलों का सामना

आशा और विश्वास का

धागा हमेशा थामना ।

हर दुःखों और संकटों

का साहस होता मित्र है

काँटों में पलनेवालों

का उज्ज्वल दृढ़ चरित्र है ।

 

रत्ना प्रिया

शिक्षिका (11 – 12 हिन्दी )

उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोपुर

चंडी ,नालंदा

1 Likes
Spread the love
Exit mobile version