Site icon पद्यपंकज

वृक्ष हमारे परिवार जैसा-आशीष अम्बर

ashish amber

ashish amber

वृक्ष मेरे मित्र अनोखे,

हमें जीवन की सौगात दिये हैं ।

रहे मौन सदा, नही कोई शिकायत,

बदले में सब अपशिष्ट लिये हैं ।

परिवार का रूप है ये पेड़,

अचल, शांत, स्थिर है जमीं पर ।

स्वयं में गुणों की खान समेटे,

जो सबको छाया देते हैं ।

वृक्ष मेरे मित्र अनोखे,

धरती को खुशहाल किये हैं ।

प्राणवायु के पोषक ये है,

सुखी जीवन मिलती इनसे है।

वृक्ष कहलाते पुत्र समान,

इससे न अब है कोई अनजान ।

आओ मिलकर हम वृक्ष लगाएँ,

धरती को हरित स्वर्ग बनाए ।

आशीष अम्बर

( विशिष्ट शिक्षक)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी

प्रखंड – केवटी

जिला – दरभंगा

बिहार

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version