Site icon पद्यपंकज

मौसम का असर – जैनेन्द्र प्रसाद रवि’

Jainendra

रात दिन में भी ज्यादा-
पड़ता है फर्क नहीं,
ज़ालिम मौसम देखो, ढा रहा कहर है।

जैसे -जैसे दिन ढले,
चिलचिलाती लू चले,
अब तो ये सुबह भी लगे दोपहर है।

ठंडा-ठंडा जल पीयो,
एसी, कूलर में जियो,
नहीं दिखता शीतल-पेय का असर है।

ये गर्म हवा का झोंका,
चुभता है कांटे जैसा,
तपती भट्टी में सभी नगर शहर हैं।

जैनेन्द्र प्रसाद रवि’
म.वि. बख्तियारपुर पटना

Spread the love
Exit mobile version