Site icon पद्यपंकज

आइस पाईस-मनोज कुमार दुबे

Poem

 

आइस पाईस

आइस पाईस चोर कहाँ 
पकड़ो भाई छुपा वहाँ
सोनू मोनू रानी प्यारी
इस बार अच्छी तैयारी
मोटा गोलू छिपा कहा
कैसे ढूंढे यहा वहाँ
नैना तुमको आइस पाईस
सब मिलाकर है सत्ताइस
एक एक को पकड़ लिया
क्यो छुपे हो बडे मियां
टिंकू टिल्लू पिंटू सब आए
मजा आ गया सबको भाए
कल शाम को फिर से आना
रिया को है खूब छकाना
अब सब तुम अपने घर जाओ
      घर जाकर सब लड्डू खाओ।

मनोज कुमार दुबे 

राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भादा खुर्द लकड़ी नबीगंज सिवान
     ©manojdubey

Spread the love
Exit mobile version