बदलें हम तस्वीर जहाँ की,
सुन्दर सा एक दृश्य बनायें ।
संदेश ये हम सब फैलाएँ ,
आओ मिलकर पर्यावरण बचाएँ ।
तापमान जब बहुत बढ़ेगा,
जीना अपना हो जाएगा भारी ।
धरती मैली होती जाएगी,
पग – पग होगी घातक बीमारी ।
वृक्षारोपण कर हम इसे बचाएँ,
अवांछित कचरों को नही फैलाएँ ।
जागरुकता है एक सरल उपाय,
जल और धरती का दोहन कम हो जाए ।
जनसंख्या – नियंत्रण भी है एक समाधान,
पर्यावरण स्वच्छ करें इंसान ।
तो आओ मिलकर हम यही दोहराएँ,
पर्यावरण को सभी स्वच्छ बनाएँ ।
आशीष अम्बर
( विशिष्ट शिक्षक )
उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी
प्रखंड – केवटी
जिला – दरभंगा
बिहार
0 Likes

