पद्यपंकज Hall of Fame,Hall of Fame september 2026,प्रकृति प्रहरी प्रकृति बचाएँ – जीवन खुशहाल बनाएँ-मृत्युंजय कुमार

प्रकृति बचाएँ – जीवन खुशहाल बनाएँ-मृत्युंजय कुमार



लेख सुनें तैयार

हम सबने यह ठाना है,

प्रकृति को बचाना है।

पेड़-पौधे लगाएंगे,

हरियाली फैलाएंगे।

आओ मिलकर पेड़ लगाएँ,

पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाएँ।

एक-एक पेड़ लगाएंगे,

देश को स्वर्ग बनाएँगे।

जल ही जीवन है हमारा,

इसके बिना एक पल जीना है गंवारा।

आओ मिलकर जल बचाएँ,

जीवन में खुशियाँ फैलाएँ।

स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जीना है,

स्वच्छ जल ही पीना है।

कचरा इधर-उधर न फेंकेंगे,

सीधे डस्टबिन में रखेंगे।

आओ मिलकर पर्यावरण बचाएँ,

देश-दुनिया को हम हरित बनाएँ।

मृत्युंजय कुमार

विशिष्ट शिक्षक (1–5)

NPS खुटौना यादव टोला

पताही, पूर्वी चंपारण

मो.: 9955146027

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply