पद्यपंकज sandeshparak,Shakshanik,पर्यावरण,प्रकृति पर्यावरण को स्वच्छ बनायें-आशीष अम्बर

पर्यावरण को स्वच्छ बनायें-आशीष अम्बर


ashish amber

बदलें हम तस्वीर जहाँ की,

सुन्दर सा एक दृश्य बनायें ।

संदेश ये हम सब फैलाएँ ,

आओ मिलकर पर्यावरण बचाएँ ।

तापमान जब बहुत बढ़ेगा,

जीना अपना हो जाएगा भारी ।

धरती मैली होती जाएगी,

पग – पग होगी घातक बीमारी ।

वृक्षारोपण कर हम इसे बचाएँ,

अवांछित कचरों को नही फैलाएँ ।

जागरुकता है एक सरल उपाय,

जल और धरती का दोहन कम हो जाए ।

जनसंख्या – नियंत्रण भी है एक समाधान,

पर्यावरण स्वच्छ करें इंसान ।

तो आओ मिलकर हम यही दोहराएँ,

पर्यावरण को सभी स्वच्छ बनाएँ ।

आशीष अम्बर

( विशिष्ट शिक्षक )

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी

प्रखंड – केवटी

जिला – दरभंगा

बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply