Site icon पद्यपंकज

राष्ट्रीय एकता दिवस – राम किशोर पाठक

Ram Kishore Pathak

Ram Kishore Pathak

राष्ट्रीय एकता दिवस

 

दिवस राष्ट्रीय एकता वाला।

लेकर समरसता का माला।।

आओ इसकी कथा सुनाएँ।

सरदार पटेल से मिलवाएँ।।

जन्म दिवस उनका है आज।

संघटित भारत करने का काज।।

गुजरात में जन्म हुआ था।

सबको दिल को जो छुआ था।।

इकतीस अक्टूबर को जन्में थें।

अंग्रेज भी जिनसे सहमे थें।।

लौह-पुरुष का उपमा पाया।

कितने प्रांतों को मिलवाया।।

खेड़ा में सरदार बने।

अलगाव से भृकुटी तने।।

बन गए एकता की मूर्ति।

देखकर आती है स्फूर्ति।।

आओ उनके भावों को जाने।

श्रद्धा सुमन चलें चढ़ाने।।

 

 

रचयिता:- राम किशोर पाठक

प्रधान शिक्षक

प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।

संपर्क – 9835232978

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version