शिक्षक समाज का दर्पण है – एम० एस० हुसैन “कैमूरी”
शिक्षक समाज का दर्पण है
जीवन शिक्षा को अर्पण है
शिक्षित बने समाज हमारा
इसके लिए स्वयं समर्पण है
शिक्षक समाज का दर्पण है
जन्म दिया है, माता-पिता ने
शिक्षक करातें ज्ञान दर्शन है
जीवन बहुत संघर्ष से भरा है
शिक्षक से संभव मार्गदर्शन है
शिक्षक समाज का दर्पण है
अज्ञानता का तिमिर मिटाकर
जो मन में जगा देते चेतन है
सही ग़लत का राह दिखाकर
करते रहते सदा शुभ चिंतन है
शिक्षक समाज का दर्पण है
गढ़ देते हैं वो सुंदर भविष्य को
मिलता जो शिष्यों का समर्थन है
जिससे मैंने है शिक्षा दिक्षा पाया
उनको मेरा सादर वंदन है
शिक्षक समाज का दर्पण है
एम० एस० हुसैन “कैमूरी”
मूल नाम मो० सद्दाम हुसैन
शिक्षक
उत्क्रमित मध्य विद्यालय
छोटका कटरा
मोहनियां कैमूर बिहार
1 Likes

