आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
विद्यालय से विदाई पर चंद पंक्तियां विद्यालय को समर्पित – एम० एस० हुसैन ‘कैमूरी’
🌹 कुछ यादें, कुछ उपलब्धियाँ, कुछ एहसास 🌹
उन्नीस नवंबर दो हज़ार सोलह को,
एक नया सफ़र शुरू किया था।
छोटका कटरा की पावन धरती पर,
हमने शिक्षा का दीप जलाया था।
सिर्फ़ शिक्षक बनकर नहीं रहा,
हर दिल से रिश्ता बनाया है।
ज्ञान की रोशनी बाँटकर मैंने,
बच्चों का भविष्य सजाया है।
कलम मेरी पहचान बनी,
शब्दों में संवेदनाएँ पिरोता रहा।
कर्तव्य को सर्वोपरि रखकर,
अपने हिस्से का फ़र्ज़ निभाता रहा।
आज विदाई की इस बेला में,
कुछ आँखें नम, कुछ दिल उदास हैं।
पर विश्वास है, मेरे प्रयासों की,
यहाँ हमारी कुछ निशानियां ख़ास हैं।
विद्यालय छूटेगा, यादें नहीं,
यह रिश्ता कभी कमज़ोर न होगा।
छोटका कटरा मेरी कर्मभूमि है,
इससे दिल का नाता कभी दूर न होगा।
मैं जा रहा हूँ नई मंज़िल की ओर,
लेकिन दिल यहीं छोड़कर जाऊँगा।
जब भी ज़िक्र होगा इस विद्यालय का,
मैं यादों में फिर लौटकर आऊँगा।
आप सभी का स्नेह, सम्मान और विश्वास
मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
आपका यह अपनापन ही मेरी असली पूँजी है।
🌹 सादर आभार एवं सप्रेम विदाई 🌹
एम० एस० हुसैन ‘कैमूरी’
मूल नाम: मो० सद्दाम हुसैन
शिक्षक सह युवा कवि
पूर्व विद्यालय UMS छोटका कटरा मोहनियां कैमूर
वर्तमान विद्यालय UPS बहुआरा कुदरा कैमूर

