Site icon पद्यपंकज

विविधता में एकता – रिंजु कुमारी

विविधता में एकता 

 

भाषाएँ अनेक, वेशभूषा अनेक, फिर भी एक पहचान है,

विविध रंगों से सजा भारत, हमारी शान है।

धर्म अलग, विश्वास अलग, फिर भी दिलों में प्यार रहे,

मतभेदों के बीच भी अपनेपन का संसार रहे।

कोई मंदिर में शीश झुकाए, कोई मस्जिद में सजदा करे,

कोई गुरुद्वारे में अरदास, कोई चर्च में प्रार्थना करे।

नदियाँ भले अलग-अलग हों, सागर में मिल जाती हैं,

विविधताओं की सुंदर धाराएँ, एकता का पाठ पढ़ाती हैं।

एकता हमारी शक्ति है, विविधता हमारा अभिमान,

मिल-जुलकर हम सब बनाएँ, एक सुंदर हिंदुस्तान!

 

रिंजु कुमारी

फॉर्बेसगंज अररिया

बिहार

0 Likes
Spread the love
Exit mobile version