शिक्षा का दीपक जलाएं-ब्यूटी कुमारी

Beauty

Beauty

शिक्षा का दीपक जलाएं

अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर
कर चलो शिक्षा का दीपक जलाएं।
झोपड़ी वाले बच्चों को भी शिक्षा
और नैतिकता का पाठ पढ़ाएं।
निरक्षरता को दूर कर सभी को
शिक्षित और साक्षर बनाएं।
सभी घर के रोशनदान पर
शिक्षा के दीए जलाएं।
बच्चों को न काम पर लगाएं
स्कूल में दाखिला कराएं।
बच्चे हो या वयस्क उसे
अंगूठा लगाने से बचाएं।
घर घर शिक्षा के दीए जलाएं
 हर वर्ष 8 सितंबर को विश्व
साक्षरता दिवस मनाएं।
हम सभी शिक्षित मिल संकल्प लें
अपने पड़ोस के निरक्षरता को मिटाएं।
चलो शिक्षा का दीपक जलाएं
शिक्षा दीपक के लौ से
अज्ञानता का अंधकार मिटाएं।
साक्षरता का अभियान चलाकर
निरक्षर को साक्षर बनाएं।
घर घर शिक्षा का अलख जगाने
समाज के शिक्षित व्यक्ति आगे आएं।
निरक्षरता को दूर भगा कर
साक्षर समाज बनाएं।
शिक्षा का दीपक जलाएं
अज्ञानता का अंधकार मिटाएं।

ब्यूटी कुमारी
मध्य विद्यालय मराँची
बछवाड़ा, बेगूसराय

Leave a Reply