संविधान दिवस-अशोक कुमार

Ashok

Ashok

संविधान दिवस

हम अपने संविधान का आदर करें,
राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्रगान का करें सम्मान।
राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहें,
सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना है सबका कर्तव्य।।

सबको हम समान समझें,
शांति से करें समस्या समाधान।
पर्यावरण की रक्षा करें,
मेरा है अधिकार।।

समानता का अधिकार सभी को ,
हमारे संविधान से प्राप्त हुआ।
स्वतंत्रता संबंधी अधिकार ,
संविधान से प्राप्त हुआ।।

शोषण के विरुद्ध अधिकार मिला,
मिला धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार।
संस्कृति और शिक्षा का अधिकार मिला,
संविधान से मिला व्यक्तिगत आजादी का अधिकार।।

अशोक कुमार
न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया
‌ नुआंव कैमूर

Leave a Reply