बिहार स्थापना दिवस- कुमारी निरुपमा

Nirupama

हां मै बिहार हूं, भारत मुझ बिन अधूरा
पावन संतों की भूमि,बुद्ध को जान लिजिए।

दुनिया का प्राचीन, नालंदा विश्वविद्यालय है
बिहार की भूमि से, आर्यभट्ट को जान लिजिए।

पहला गणतंत्र दिया, यहां के वैशाली ने
जनमभूमि महावीर ,यहां वह भी जान लिजिए

सीता जनक नंदिनी, सीतामढ़ी जन्मभूमि है
रामायण रचेता, बाल्मिकी को जान लिजिए।

भारत का राष्ट्रचिन्ह, सारनाथ का सिंह स्तम्भ
तिरंगा का चक्र ,धर्मचक्र से जान लीजिए।

अस्सी साल उम्र पर,लोहा लिए अंग्रेजों से
बड़ा वीर मर्दाना, कुंवर सिंह को जान लिजिए।

देश आजाद बना, प्रथम राष्ट्रपति बिहारी
राजेन्द्र बाबू का, जीरादेई जान लिजिए।

अंग देश के राजा थे,अंग राजा कर्ण दानी
बोलचाल क्षेत्र का,अंगिका को जान लिजिए।

मधुबनी चित्रकला, बिहार की पहचान है
भागलपुर रेशम,शहर को जान लिजिए।

जय बिहार जय बिहार जय जय जय जय बिहार।

कुमारी निरुपमा

Leave a Reply