अमर विभूति शास्त्री जी-जैनेन्द्र प्रसाद रवि

Jainendra

अमर विभूति शास्त्री जी

भारत हमेशा श्रेष्ठ रहा है ज्ञान और विज्ञान में,
जवान, किसान की मान बढ़ाया शास्त्री जी ने हिन्दुस्तान में।
१९६५ की युद्ध में पाक ने चुपके से हल्ला बोला,
कुशल नेतृत्व कर्ता शास्त्री जी की मन तब डोला।
भारतीय जवानों ने हाहाकार मचाया पाकिस्तान में।
भारत हमेशा श्रेष्ठ रहा है ज्ञान और विज्ञान में।
मुँह की खाकर पाकिस्तान ने दोस्तों से सहयोग मांगा,
रुस, अमेरिका तब ताशकंद में नींद से जागा।
विश्वासघात वो सह न सके फँस गई आ के जान में।
भारत हमेशा श्रेष्ठ रहा है…।
गाँधी, विनोबा के पद चिन्हों पर चलकर प्राण गँवाए,
विश्व मंच पर आगे बढ़ भारत का गौरव बढ़ाये।
अपने तिरंगे का मान बढ़ाया था पूरे जहान में।
भारत हमेशा श्रेष्ठ रहा है…..।
दो अक्टूबर को भारत की धरती पर दो महापुरुष थे आए,
गाँधी और शास्त्री जी के रूप में हमने दो विभूति को पाए।
दोनों की गिनती होती है कर्मठ और महान में।
भारत हमेशा श्रेष्ठ रहा है ज्ञान और विज्ञान में।

जैनेन्द्र प्रसाद रवि
म.वि.बख्तियारपुर
(पटना)

Leave a Reply