डमरू वाले आ जा – मीरा सिंह “मीरा “

आ जा डमरू वाले आ जा
बैल सवारी करके आ जा।

डम डम डम जब डमरू बोले
बंद हृदय के पट को खोले।
बाबा भोले शंकर आ जा
अपनी डमरू आज बजा जा——-

मन मेरा है बना शिवाला
रहते इसमें डमरू वाला।
इन नैनों की प्यास बुझा जा
भोले डमरू वाले आ जा —

रोम रोम हो मेरा ताज़ा
खोलो नाथ सभी दरवाजा
मुझपर स्वामी नेह लुटा जा
शंभू भोले शंकर आ जा——-

माया ठगनी जाल बिछायी
मुझको अपने साथ नचायी।
डम डम डमरू नाथ बजा जा
अंधियारे को दूर भगा जा——-

महल छोड़ जंगल में आयी
नाथ नाथ मैं नाथ बुलायी।
मुझको दाता राह दिखा जा—
मन जोगन है लाज बचा जा।

मीरा सिंह “मीरा ”
राजापुर हाई स्कूल अर्जुनपुर सिमरी , बक्सर

Leave a Reply