शौर्य गाथा-जैनेन्द्र प्रसाद रवि

Jainendra

शौर्य गाथा

अपनी वायु सेना दुनिया मे महान भैया,
हरदम आगे रहना इसकी है पहचान भैया।
चाहे युद्ध हो शांति काल, इसने हरदम किया कमाल,
यह सारे भारतवासी की है शान भैया।
अपना वायु सेना दुनिया में…….।
आई बालाकोट की बारी, दुश्मन की धरी रह गई तैयारी,
पाकिस्तान को होने न दिया हमले का कोई भान भैया।
अपना वायु सेना दुनिया……।
जब हुआ कारगिल का युद्ध, पाक के सारे रास्ते किए अवरुद्ध,
पल में हासिल किया अपना जमीन-आसमान भैया।
अपना वायु सेना दुनिया….।
सन् 71 की हुई लडाई, पुर्वी पाकिस्तान पर शामत आई,
किया आगे बढ़ किया बंगलादेश में नया विहान भैया।
अपना वायु सेना दुनिया……।
मिग, मिराज, सुखोई, राफेल, हरदम दुश्मन का कसा नकेल,
इसनें दुनिया में बढाया है भारत का मान भैया।
अपना वायु सेना दुनिया…..।
पूरे काश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ या अरुणाचल कि बारी,
पूरे भारत पर रखती नजर एक समान भैया।
अपना वायु सेना दुनिया…….।
जिसनें दोस्ती का हाथ बढाया, उसको बढकर गले लगाया,
उसका हरदम मान बढाया देकर जान भैया।
अपना वायु सेना दुनिया……।
बीते दिनों के गम को भूलें, आगे बढ़ नभ को छू लें,
हमारे वायु-वीरों की यही है अरमान भैया।
अपना वायु सेना दुनिया में महान भैया।

जैनैद्र प्रसाद “रवि”
म. वि. बख्तियारपुर

Leave a Reply