सूर्य हमारा-लवली वर्मा

Lovely

सूर्य हमारा

तेज़ प्रकाश से जो है भरा,
जगमग जिससे जग सारा।
जो एक विशाल मध्यवयतारा,
पिंड वो है सूर्य हमारा।
पिंड वो है सूर्य हमारा।।

ऊर्जा का है शक्तिशाली भंडार,
पृथ्वी पर जीवन का आधार।
आठ ग्रहों से यह मिलकर,
बनाता अपना सौर परिवार।
पिंड वो है सूर्य हमारा।
पिंड वो है सूर्य हमारा।।

सौर मंडल का अस्तित्व है ये,
असीम ऊर्जा का श्रोत है ये।
सतह पर इसके इतना तापमान,
समीप न जाता कोई इंसान।
पिंड वो है सूर्य हमारा।
पिंड वो है सूर्य हमारा।।

होता यह चमकीला और गर्म,
हाइड्रोजन हीलियम का रिएक्शन
गैसों का यह गोला अतिउत्तम,
जीव-जंतुओं को देता जीवन।
पिंड वो है सूर्य हमारा।
पिंड वो है सूर्य हमारा।।

लवली वर्मा
प्राथमिक विद्यालय छोटकी रटनी
हसनगंज कटिहार

Leave a Reply