नारी है ईश्वर का वरदान-नरेश कुमार “निराला”

Naresh

नारी है ईश्वर का वरदान

नारी दुर्गा है नारी सरस्वती
नारी है ईश्वर का वरदान,
हर घर की इज्जत है नारी
नारी से है सबकी पहचान।

यदि संसार में होती न नारी
फिर तू कैसे धरा पर आता?
पत्नी, बेटी और बहन रूप में
फिर कैसे नारी को पाता?

नारी है करूणा की सागर
इस बात का करो अभिमान,
उठो लड़ो और आगे बढ़ो
समस्याओं का करो समाधान।

त्याग की प्रतिमूर्ति है नारी
रणचंडी भी बन जाती है,
महिषासुर का मर्दन करके
धरती से पाप मिटाती है।

नारी तो शक्ति स्वरूपा है
मत कोई अपमान करो,
कहे कवि “नरेश निराला”
सब नारी का सम्मान करो।

नरेश कुमार “निराला”
सहायक शिक्षक
छातापुर, सुपौल

Leave a Reply