नामांकन दिवस-मनु कुमारी

Manu

नामांकन दिवस 

खुशियों का दिन आया है, 
हमने कोरोना भगाया है। 
बच्चों के मायूस लबों पर,
खुशियों का रंग भर आया है।
आज फिर बच्चों के संग,
सीखने-सिखाने का दिन आया है।

कितने दिनों से सुना था,
मेरे विद्यालय का आंगन। 
बच्चों के बिन दिल था खाली,
और उदास था मेरा मन। 
“प्रवेत्सोव” का शुभ दिन फिर से
खुशियाँ लेकर आया है।
आज फिर बच्चों के संग …

नामांकन दिवस पर हम, 
बच्चों संग प्रभात फेरी निकालेंगे। 
गली-मुहल्ले में जाकर,
शिक्षा का महत्व बताएंगे।
आज फिर शिक्षा का अलख,
जगाने का दिन आया है।
आज फिर बच्चों के….

न छूटे कोई बेटी-बेटा,
है संकल्प हमारा अनुठा।
कोई न छूटे अबकी बार,
शिक्षा है सबका अधिकार।
घर-घर शिक्षा का दीप,
फिर जलाने का दिन आया है।
आज फिर बच्चों के संग..

शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, 
जिससे चलती पीढ़ी है।
बहुत हुआ अब चुल्हा चौका, 
बिटिया को दो पढने का मौका।
लिंग भेद मिटाने का फिर,
संकल्प हमने उठाया है।
आज फिर बच्चों के संग…

बेटा-बेटी एक समान!
यही संकल्प यही अभियान।
शिक्षा से देश चलाएंगे,
हम हर बच्चे को पढ़ाएंगे।
बेटियों ने पढ़-लिखकर,
देश का गौरव खूब बढ़ाया है।
आज फिर बच्चों के संग…

जाति-पाति की बात न होगी ,
यहाँ कोई पक्षपात न होगी। 
प्रेम, सौहार्द, भाईचारे की,
सीख यहाँ जन-जन को मिलेगी। 
हमने सदा विविधता में,
एकता का पढाया है।
आज फिर बच्चों के संग…

नि:शुल्क शिक्षा का लाभ उठाएं,
बच्चों का नामांकन कराएं।
आधारभूत सब सुविधा पाएं,
बच्चे को मौलिक अधिकार दिलाएं।
बच्चों का अधिकार दिलाने,
का दिन फिर से आया है।
आज फिर बच्चों के संग…

आओ स्वच्छता का मार्ग अपनाएं,
मास्क पहनकर बाहर जाएं।
हाथ साफ रखने के खातिर,
सेनेटाईजर खूब प्रयोग में लाएं।
सोशल डिस्टेंस का पालन कर,
हमने कोरोना को मार भगाया है।
आज फिर बच्चों के संग…

विद्यालय मंदिर में दीप जलाएं, 
अज्ञान अंधकार को दूर भगाएं। 
जागृति शंखनाद बजाकर
इर्ष्या, द्वेष, छूआछूत मिटाएं। 
प्यार और सदाचार से धरा को, 
स्वर्ग बनाने का दिन आया है। 
आज फिर बच्चों के संग..
खुशियों का दिन आया। 

स्वरचित:-
मनु कुमारी
मध्य विद्यालय सुरीगाँव
बायसी पूर्णियाँ बिहार 

Leave a Reply