स्वर्ग से सुन्दर अपना बिहार-रीना कुमारी

Rina

स्वर्ग से सुन्दर अपना बिहार

स्वर्ग से सुदर राज्य हमारा अपना है बिहार,
नाज से कहते जाओ बच्चो अपना राज्य बिहार।
स्वर्ग से सुन्दर————–

गौरव शील राज्य है हमारे,
कहते जाओ बच्चे सारे।
छोटे-छोटे प्यारे-प्यारे,
तुम्हीं तो राज्य के राजदूलारे।
नन्हें मुन्ने न्यारे-न्यारे,
सुंदर सजी है देखोअपना बिहार।
नाज से कहते जाओ बच्चों अपना राज बिहार।
स्वर्ग से सुन्दर————

पावन मिथिला धाम यहीं हैं,
माँ सीता की जन्म भूमि है।
निर्मल गंगा बहती यहीं है,
कोशी कमला पुनपुन यहीं है।
सोनपूर के मेले में लगता है खूब बाजार,
निर्मल गंगा बहती जिस्से पावन ये संसार।
स्वर्ग से सुन्दर—————-

पटना का गोलघर भी यहीं है,
नालांदा शिक्षण संस्थान यहीं है।
विद्यापति की नगरी यहीं है,
मधुबनी चित्रकला भी यहीं है।
कवि दिनकर और रेणु जैसे जन्मे कवि महान,
गौरव गाथा गाये जिसको पूरा हिन्दुस्तान।
स्वर्ग से सुन्दर——————

गौतम महावीर संत और ज्ञाणी,
निश्छल पावन है झ्नकी वाणी।
प्यार की भाषा यहाँ बोली जाती,
मेल से रहना हमें है सिखाती।
मन में न आये मैल कभी भी न ही कुविचार 
सदा लुटाते एक दूजे पर हम सब अपना प्यार।
स्वर्ग से सुदर—————–

वीर सपूतों की धरती यहीं हैं,
शेरशाह का सासाराम यहीं है।
वीर कुंवर सिंह की कर्मभूमि है,
गुरूगोविन्द सिंहकी जन्मभूमि है।
क्या बताये जन्मे इसमे कितने वीर महान,
आओ तुम्हें घुमा दूँ बच्चों अपना प्यारा राज्य बिहार।
स्वर्ग से सुन्दर————
नाज से कहते ————-

रीना कुमारी
पूर्णियाँ बिहार

Leave a Reply