जीवन अभी बाकी है-मधु कुमारी

Madhu

जीवन अभी बाकी है

आस हाथ से छूटती नहीं
प्यास मन की मिटती नहीं
हिम्मत हार कभी मानती नहीं
हौसला सांस की बाकी है
जीवन अभी बाकी है…….

हर सांस, मन की आस
आंसुओं से भी अब
मिटती नहीं अंखियों की प्यास
उम्मीद भरी आस बाकी है
जीवन अभी बाकी है…..

हर लम्हां जी भर जीने की आस
गिरकर, फिर उठने का एहसास
अपने पंखों पर उड़ने का
विश्वास अभी बाकी है
जीवन अभी बाकी है….

चलते चलते आएगी मंजिल पास
किस्मत की नहीं, अब मेहनत की है आस
कदम न रुकने दूंगी, जब तक है सांस
तन की सांस से, आस अभी बाकी है
जीवन अभी बाकी है…..
जीवन अभी बाकी है…..।

मधु कुमारी
कटिहार 

Leave a Reply