किताबें करती है बातें-मधु कुमारी

Madhu

किताबें करती है बातें

करती है किताबें बातें
अतीत की, वर्तमान की
      और सुंदर भविष्य की……

प्यार की, दुलार की और
रहस्यमयी वरदान की
तो क्या सुनोगे तुम
         बातें किताब की……..

रंग बिरंगी चित्रों से
सजा सुंदर किताब
मिला इसे जग में सच्चे
     मित्र होने का खिताब…..

अलादीन से परियों
तक की कहानी
सुनो इन किताबों
   की ही जुबानी…..

रंग बिरंगे चित्र इन्हें
रोचक बनाते, फिर
     हमें हैं ललचाते……

हिंदी अंग्रेजी की
है बात निराली
गणित, विज्ञान साथ
     समाज अद्भुत दृश्य वाली…..

जो गए इस ज्ञान
रूपी सागर में तुम डूब
     पाओगे तुम ज्ञान खूब…..

सुनो मेरी बात
लगाकर ध्यान
धमाचौकड़ी संग
पा लो मुफ्त ज्ञान
और बन जाओ
जग में महान
सदा बढ़ाओ
देश की शान
कहते जाओ
मेरा भारत महान।

मधु कुमारी
कटिहार

Leave a Reply