किताबें-प्रियंका दुबे

Priyanka

Priyanka

किताबें

ज्ञान की अद्भुत भंडार है किताबें।
अंधकार में प्रकाश हैं किताबें।
हर शख्स की सफलता की सोपान है किताबें।
गुमराह जीवन की सन्मार्ग है किताबें।
एकाकीपन में मित्रता की एहसास है किताबें।
स्वप्निल रजनी की पूर्णता की आस है किताबें।
अज्ञानता की निशा का चिर प्रतीक्षित प्रभात है किताबें।
भविष्य की कल्पनाओं का पायदान है किताबें।
ना जाने स्वयं में समेटे कितने किरदार है किताबें।
संसार को देखने की दृष्टीकोण है किताबें।
नेपथ्य में रहकर निभाने वाली मुख्य किरदार है किताबें।
सच! बहुत ही बेमिसाल है किताबें।

प्रियंका दुबे

मध्य विद्यालय फरदा

जमालपुर मुंगेर

Leave a Reply