स्तनपान है सुखद एहसास-मनु कुमारी 

Manu

Manu

स्तनपान है सुखद एहसास 

सुन्दरता का छोड़ अभिमान!
बहन स्तनपान कराओ री।

मातृत्व पद दुनियाँ में सबसे महान।
ममता का गुण गाए सारा जहान ।
माँ का दूध है अमृत समान।
अपने शिशु को अमृत पिलाओ!
बहन स्तनपान कराओ री…

बच्चा है ईश्वर का अनुपम वरदान।
हितैषी नहीं कोई माँ के समान।
स्वस्थ रहे हर शिशु की मुस्कान।
शिशु सुरक्षा का दायित्व निभाओ !

बहन स्तनपान कराओ री…

मातृत्व नारीत्व को पूर्ण बनाता।
स्तनपान शिशु को रोगों से बचाता।
तन-मन मस्तिष्क को स्वस्थ बनाता।
बच्चे को कोलेस्ट्रम पिलाओ !
बहन स्तनपान कराओ री…

स्तनपान है पावन, सुखद एहसास।
माँ के गमों को पल-भर में करे नाश।
माँ-बच्चों की रिश्ते बनाते हैं खास।
ममता का मान बढाओ !
बहन स्तनपान कराओ री..

गुणकारी है माँ का दूध।
रोग भगाते ये कोसों दूर।
विटामिन, मिनीरल्स इनमें है भरपूर।
सुरक्षा कवच पहनाओ !
बहन स्तनपान कराओ री..

यह शिशु जन्म का पहला आहार।
जो बने उसका जीवन आधार।
स्तनपान शिशु का है जन्मसिद्ध अधिकार।
उसे ममता की धारा पिलाओ !
बहन स्तनपान कराओ री…

तन मन से वह सुदृढ़ बन जाए।

हर बाजी को पल में जीत जाए।
साहस शौर्य का परचम लहराए।
शक्तिवर्धक आहार पिलाओ !
बहन स्तनपान कराओ री..
सुन्दरता का तजि अभिमान

बहन स्तनपान कराओ री !

स्वरचित
मनु कुमारी 
बायसी पूर्णियाँ बिहार 

Leave a Reply