Site icon पद्यपंकज

अटल तेरी कहानी – ब्यूटी कुमारी

अटल तेरी कहानी – ब्यूटी कुमारी

धरा पर चमकता सितारा
अंबर से ध्रुवतारा आया ।
वह पत्रकार, लेखक, कवि
राष्ट्र का प्रणेता प्रेरणास्रोत
कारगिल युद्ध विजेता है।
परमाणु शक्ति प्रदाता
अमर अविचल अटल है।
प्रखर वक्ता राष्ट्रभक्त
ओजस्वी तेरी वाणी है।
कविता का उद्गाता
अटल तेरी कहानी है।
कर में हो लेखनी जिसके
वह शारदा का वरदान है।
राजनीति के अजातशत्रु
भारतरत्न कहलाया।
अटल तेरी कहानी
लिखता और मिटाता हूं
गीत वही दोहराता हूं
गीत वही दोहराता हूं।

ब्यूटी कुमारी
प्रधान शिक्षक
प्रा.वि. जायजपट्टी
दलसिंहसराय, समस्तीपुर
मो.न. 9472059652

1 Likes
Spread the love
Exit mobile version